
रायपुर। छत्तीसगढ़ी संगीत जगत में प्रेम और भावनाओं से भरपूर नया रोमांटिक गीत ‘दीवानी’ दर्शकों के बीच प्रस्तुत किया गया है। RnB Films के बैनर तले तैयार इस म्यूजिक वीडियो में आयुष राजवैद्य और श्रुति पांडे मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। गीत में प्रेम, एहसास और रिश्तों की खूबसूरती को संगीत और आकर्षक दृश्यों के माध्यम से दर्शाया गया है।
इस म्यूजिक वीडियो की परिकल्पना, निर्माण एवं निर्देशन अभिषेक बंसोड़ ने किया है। वहीं गीत के बोल राहुल कौशिक ने लिखे हैं और संगीत की रचना शिवप्रवेश मेश्राम ने की है। गीत को अनीता मंडल और शिवप्रवेश मेश्राम ने अपनी आवाज दी है। इसके म्यूजिक प्रोड्यूसर अन्वेष मलिक हैं।
वीडियो में आयुष राजवैद्य और श्रुति पांडे के साथ कृष्णा तिवारी भी अहम भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा अंशिका सिंह, दीपिका डेव, जानवी मंगराज, मानसी पांडे, नियां नेताम, प्रांतिका सरकार, प्रिया राम, सोनिया यादव और विशाखा शिरपुरवार ने अपने नृत्य से वीडियो को आकर्षक बनाया है।
म्यूजिक वीडियो के सिनेमैटोग्राफी और एडिटिंग की जिम्मेदारी अनुराग निर्मलकर ने संभाली है। कोरियोग्राफी अभिषेक सोनी एवं इशिका दास ने की है। प्रोडक्शन मैनेजमेंट डेमिन स्टूडियोज ने संभाला है। वहीं पोस्ट प्रोडक्शन AVF Studios India में किया गया है तथा डीआई का कार्य अजय महंत ने किया है।
‘दीवानी’ को छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और संगीत परंपरा को आधुनिक अंदाज में प्रस्तुत करने का एक प्रयास माना जा रहा है। गीत को Spotify, JioSaavn, Gaana, Apple Music और Amazon Prime Music सहित विभिन्न डिजिटल म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम और डाउनलोड किया जा सकता है।
RnB Films की इस नई प्रस्तुति से छत्तीसगढ़ी संगीत प्रेमियों को एक नया रोमांटिक गीत मिला है। टीम को उम्मीद है कि ‘दीवानी’ दर्शकों और श्रोताओं के बीच अपनी खास पहचान बनाएगा।










































