
राजनांदगांव 26 नवम्बर। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी संविधान दिवस के अवसर पर आज 26 नवम्बर 2026 को नगर निगम में भारतीय संविधान के प्रस्तावना (उद्देशिका) का सामुहिक पठन किया गया।
आज नगर निगम सभागृह में अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा वरिष्ठ पार्षद श्री शिव वर्मा एवं राजस्व अधिकारी श्री मोबिन अली की उपस्थिति में संविधान के प्रस्तावना (उद्देशिका) का पठन किया गया कि हम भारत के लोग भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न समाजवादी पंथर्निपेक्ष, लोकतंत्रात्मक, गणराज्य बनाने के लिये तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढाने के लिये दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर 1949 ई. (मिति मार्गशीर्ष शुक्ल सप्तमी, संवत् दो हजार छह विक्रमी) को एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत अधिनियमित और आत्मार्पित करते है।
राजस्व अधिकारी श्री मोबिन अली ने भारत के संविधान पर प्रकाश डालते हुये प्रस्तावना को आत्मसात करने सामुहिक पठन कराया। इस अवसर पर सहायक अभियता श्रीमती ज्योति साहू, प्र.सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा, सहित अधिकारियो व कर्मचारियों ने भारत का संविधान के प्रस्तावना का सामुहिक पठन किया।









































