back to top

राजनांदगांव : प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए आकर्षक मॉडल…

राजनांदगांव। प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव में विज्ञान प्रदर्शनी (साइंस एग्जिबिशन) का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए फिजिक्स, केमिस्ट्री एवं मैथ्स विषयों पर आधारित विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक मॉडल तैयार कर प्रदर्शित किए।

प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार का शानदार प्रदर्शन किया। भौतिक विज्ञान के अंतर्गत विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों एवं तकनीकों पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। वहीं रसायन विज्ञान में रासायनिक प्रक्रियाओं और प्रयोगों से संबंधित मॉडल बनाए। गणित विषय में ज्यामिति, गणितीय सूत्रों एवं विभिन्न गणितीय अवधारणाओं को सरल और आकर्षक तरीके से समझाने वाले मॉडल प्रदर्शित किए गए।

विद्यार्थियों ने अपने-अपने मॉडल की कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता को विस्तारपूर्वक समझाया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना, विषयों के प्रति रुचि बढ़ाना तथा सीखने की प्रक्रिया को व्यावहारिक और रोचक बनाना रहा।

विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। कार्यक्रम ने बच्चों में नई चीजें सीखने, प्रयोग करने और नवाचार के प्रति उत्साह को बढ़ावा दिया।