राजनांदगांव : सामूहिक विवाह में हुए भ्रश्टाचार कि जांच हेतू जिलाधीष को दिया ज्ञापन ,आलोक श्रोती …

राजनांदगांव : भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेष कार्यसमिति सदस्य आलोक श्रोती ने महिला एवं बालविकास विभाग द्वारा फरवरी माह में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपहार खरीदी में हुए भ्रश्टाचार एवं उपहार सामग्री कि गुणवत्ताहिनता की जांच हेतू आज
जिलाधीष महोदय के नाम अपर कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया ।

Advertisements

आलोक श्रोती ने बताया कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नवविवाहित दंपात्तियो को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जो उपहार प्रदान किया गया है वह गुणवत्ताहीन है साथ ही इन उपहारो को बगैर किसी टेंडर प्रक्रिया के क्रय किया गया है जिसमें बाजार मूल्य एवं षासकीय खरीदी मूल्य में जमीन आसमान का फर्क है ।


आलोक श्रोती ने ज्ञापन के माध्यम से जिलाधीष महोदय से  मांग करते हुए कहा है कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपहार सामग्री खरीदी मामले में तत्काल जांच कर संबंधित अधिकारियो पर कार्यवाही की जाये ।