भिलाई : रिसाली निगम में प्रथम चुनाव कराने तैयारियां अंतिम चरण पर है। मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन हो चुका है। मतदाताओं को दावा आपत्ति के लिए 9 मार्च तक समय दिया गया है। मतदाता सूची अवलोकन के बाद नाम परिवर्तन और संशोधन निगम क्षेत्र के 13 केन्द्रों पर करा सकते हैं। रिसाली क्षेत्र में पहले 13 वार्ड थे।

परिसीमन के बाद 40 वार्ड बनाए गए है। इसमें मतदाताओं की संख्या 94 हजार 22 हैं। इन केन्द्र में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला रूआबांधा, रूआबांधा सेक्टर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला रिसाली, प्राथमिक शाला रिसाली, निगम कार्यालय रिसाली सेक्टर, डीपीएस रिसाली सेक्टर, अंग्रेजी माध्यम स्कूल मरोदा सेक्टर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मरोदा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला स्टेशन मरोदा, नेवई स्कूल, डुंडेरा, जोरातराई, स्टोरपारा पुरैना शामिल है। इस अवधि में नाम में त्रुटी होने या फिर भाग क्रमांक बदलने पर निर्धारित प्रपत्र भरकर जमा कर सकते हैं।
पहली सरकार बनाने में भाग्य विधाता बनेंगे 94 हजार मतदाता
वार्ड 1 तालपुरी में 2540 मतदाता है। इसी तरह 2 रूआबांधा उत्तर 3094, 3 रूआबांधा दक्षिण 2320, 4 रूआबांधा पूर्व 1539, 5 एचएससीएल कालोनी रूआबांधा सेक्टर 3018, 6 रूआबांधा सेक्टर 2484, 7 रिसाली सेक्टर पूर्व 2006, 8 रिसाली सेक्टर पश्चिम 2083, 9 डीपीएस रिसाली सेक्टर 1186, 10 दशहरा मैदान रिसाली सेक्टर 1581, 11 मरोदा सेक्टर पूर्व 3250, 12 मरोदा सेक्टर पश्चिम 1730, 13 टंकी मरोदा 2727, 14 मरोदा कैंप 1950, 15 मौहारी भाठा 2671, 16 बीआरपी कालोनी 1317, 17 शिवपारा स्टेशन मरोदा 2692, 18 एचएससीएल कालोनी मरोदा 1791, 19 विजय चैक स्टेशन मरोदा 1303, 20 शंकर पारा स्टेशन मरोदा 2333, 21 सूर्यानगर स्टेशन मरोदा 2179, 22 मैत्रीकुंज रिसाली 3250, 23 प्रगतिनगर रिसाली 2249, 24 आजाद मार्केट रिसाली 2814, 25 आशीष नगर पश्चिम रिसाली 3676, 26 अवधपुरी रिसाली 2235, 27 मैत्री नगर रिसाली 2058, 28 शक्ति विहार 2349, 29 लक्ष्मी नगर 2084, 30 इस्पात नगर 2531, 31 शहीद किरण देशमुख रिसाली बस्ती 3456, 32 नेवई भाठा 1892, 33 नेवई बस्ती पूर्व 1324, 34, पश्चिम 2342, 35 डुंडेरा पश्चिम 2775, 36, पूर्व 2701, 37 जोरातराई 2488, 38 पुरैना 2408, 39 एनएसपीसीएल 1997 व वार्ड 40 में 2699 मतदाता है।
soucre .bhaskar.com










































