राजनांदगांव : ग्राम चिचोला के साप्ताहिक बाजार में जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी में ग्रामीणों ने ली शासन की योजनाओं की जानकारी, काशीराम कोड़ा ने डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत अपने इलाज के लिए ली जानकारी….

राजनांदगांव 16 मार्च 2021। जनसंपर्क विभाग द्वारा छुरिया विकासखंड के ग्राम चिचोला में सूखा झुरा नदी के किनारे राम मंदिर के पास साप्ताहिक बाजार में फोटो प्रदर्शनी सह सूचना शिविर लगाई गई। जहां बड़ी संख्या में  बाजार करने आए आस पास के ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों ने शासन की योजनाओं की जानकारी ली।  जनसंपर्क विभाग द्वारा शिविर में मासिक पत्रिका जनमन एवं अन्य प्रचार सामग्री लोगों को वितरित किया गया। इसे पढ़कर शासन की योजनाओं से अवगत हुए। ग्राम लालू डोला के किसान सुखीराम सिदार प्रदर्शनी देखने आए। वे लगभग 100 वर्ष के हैं ।

Advertisements

उन्होंने जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी देखकर कहा कि यह हमारे जमाने में नहीं होता था अब समय बदल गया है और शासन खुद चलकर हम लोगों को योजनाओं की जानकारी देने आई है। यह समय शासन एवं जन समुदाय के लिए एक सुनहरा पल साबित होगा। जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी लोगों के लिए जागरूकता का अभियान के रूप में चिचोला ग्राम वासियों के लिए आई और लाभकारी है।


चिचोला निवासी श्री अलखराम सिंह एलआईसी अभिकर्ता है। उन्होंने बताया कि जनसंपर्क विभाग की यह प्रदर्शनी लोक मड़ई में भी देखी और जनमन भी प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि जनमन पढऩे के बाद उन्हे शासन की योजनाओं की जानकारी हुई। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी लगाई जाती है तो इसका अवलोकन जरूर करता हूं। इससे मुझे शासन की योजना और उनके कार्य की जानकारी मिलती है। चिचोला निवासी श्री काशीराम कोड़ा प्रदर्शनी में प्रचार सामग्री प्राप्त की और कहा कि मैं पढ़ नहीं सकता और मुझे आंखों से दिखाई भी नहीं देती है। घर में बच्चे पढ़ कर शासन की योजनाओं की जानकारी देंगे।

उन्होंने शासन के योजना के तहत अपनी इलाज के लिए स्वास्थ्य संबंधी योजना की जानकारी ली। विभाग द्वारा बताया गया कि डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत वे अपना इलाज करा सकते है इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 104 में संपर्क कर सकते हैं। हायर सेकंडरी विद्यालय चिचोला के कक्षा ग्यारहवीं की विद्यार्थी कुमारी भुनेश्वरी, कुमारी राधिका, कुमारी सरस्वती, कुमारी दामिनी और तपेश्वर कवर, केजुराम साहू जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रचार सामग्री प्राप्त की। फोटो प्रदर्शनी में दाई दीदी क्लीनिक योजना के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि यह महिलाओं के लिए बहुत ही अच्छी योजना है जो उन्हें नि:शुल्क उपचार एवं बीमारियों के प्रति जागरूक करती है।