
राजनांदगांव की सी और के मकान को खुद का बताकर बेचने का सौदा कर किस्तों में 65लाख रुपए की ठगी का एक मामला प्रकाश में आया है ।पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 420 पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू की है।

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर 5 निवासी श्रीमती भारती चंदानी पति दीपक चंदानी 32 वर्ष में पुलिस को बताया कि आरोपी सैयद अली रजा पिता शायद अली निवासी भरका पारा केसर नगर स्थित मकान को खुद का बताकर बेचने का सौदा किया आरोपी द्वारा किस्तों के माध्यम से कुल ₹65 ले लिया मकान की रजिस्ट्री को लेकर नुकुर होने के बाद पता किया गया तो वास्तविकता सामने आई। यह ज्ञात हुआ कि जिस मकान का सौदा किया गया है वह आरोपी का मकान ना होकर सैयद मतीन अहमद का है ।अब पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने विवेचना शुरू की है।









































