back to top

राजनांदगांव: बसंतपुर स्थित कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर में बड़ी संख्या में बुजुर्गों ने लगाया वैक्सीन…

राजनांदगांव 31 मार्च 2021। बसंतपुर स्थित कोविड वैक्सीनेशन सेंटर में बड़ी संख्या में बुजुर्ग आगे आकर वैक्सीन लगवा रहे हैं। कोविड-19 से बचाव के लिए यहां आज 105 नागरिकों को कोवैक्सीन का टीका लगाया गया।

Advertisements

आरके नगर निवासी 75 वर्षीय श्रीमती सांझो बड़ाईक, 50 वर्षीय श्रीमती सुषमा टोप्पो, बसंतपुर निवासी 63 वर्षीय श्रीमती चंदा बाई साहू, 61 वर्षीय तीरथ बाई, वार्ड नंबर 46 के 70 वर्षीय श्री गरीब दास, स्टेशन पारा निवासी 62 वर्षीय श्रीमती ललिता शुक्ला, कौरिनभाठा के 62 वर्षीय श्री झुमुक लाल नेताम, ग्राम पनेका के 71 वर्षीय श्री संभुलाल साहू, कन्हारपुरी की 75 वर्षीय श्रीमती कुंती बाई, 71 वर्षीय श्रीमती अगरिया बाई सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने कोरोना वैक्सीन लगवाया।

बसंतपुर कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर में डाटा एन्ट्री ऑपरेटर श्री नेकलेस वर्मा, कुमारी वंदना साहू, नर्सिंग ऑफिसर कुमारी रूपमा एवं अर्चना तत्परता से सेवाएं दे रहे हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page