राजनांदगांव। आबकारी विभाग की टीम ने गैंदाटोला क्षेत्र में दबिश देकर ग्राम जोशीलमती से बागद्वार रोड पर पांच लोगों को अवैध शराब परिवहन करते पकड़ा है। सभी के कब्जे से 498 पौव्वा महाराष्ट्र की संतरी शराब बरामद की है।

सूत्रों के अनुसार आबकारी विभाग की टीम द्वारा मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर तीन मई को ग्राम जोशीलमती से बागद्वार मार्ग में नाका लगाकर जाँच की गई। इस दौरान मोटरसाईकल क्रं. सीजी 08 एए 6487 की तलाशी ली गई ।
बाइक सवार शंकर लाल पिता उत्तम सिंह उम्र 25 वर्ष व मूलचंद पिता रामसुख साहू उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम बेलरगोंदी, थाना गेंदाटोला से देशी दारू संत्री नंबर वन का 200 पाव बरामद किया गया। मोटरसाइकिल क्रं. सीजी 08 के 8984 सवार शैलेन्द्र साहू पिता लक्ष्मीनारायण उम्र 21 वर्ष और राकेश कुमार पिता दौवाराम उम्र 34 वर्ष दोनों निवासी ग्राम बेलरगोंदी थाना गैंदाटोला के कब्जे से 200 पाव देशी मदिरा संत्री नंबर वन को बरामद किया गया।
इसी तरह मोटरसाइकिल सीजी 08 यू 9739 की तलाशी लेने पर आरोपी राकेश सोनी पिता लालजी सोनी उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम फाफामार थाना गेंदाटोला से 98 पाव देशी दारू संत्री नंबर वन क जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) (क) 34 (2), 36, 59 ( क ) का प्रकरण दर्ज किया गया है।
इस कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक जितेंद्र उइके वृत्त अंबागढ़ चौकी, यीवरेश कुमार वृत्त गंडई, गीता साहू वृत्त चिचोला, जीतेश्वरी आलेंद्र वृत्त घुमका व आबकारी आरक्षक सुरेन्द्र झारिया, राकेश दुबे, निजाम शाह, कमल मेश्राम शामिल थे।










































