राजनांदगांव/अंबागढ़ चौकी : जंगल से लकड़ी लाने गई एक महिला पर भालू ने किया हमला…

राजनांदगांव/अंबागढ़ चौकी- जंगल से लकड़ी लाने गई एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया। इस घटना में महिला घायल हो गई। जिसका उपचार स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कराया गया है। मामला पानाबरस परियोजना मंडल के अन्तर्गत आने वाले भोजटोला रेंज के हर्राटोला गांव से लगे जंगल की है। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।

Advertisements

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार हर्राटोला गांव की एक महिला लकड़ी लाने जंगल गई थी, तभी घात लगाकर बैठे भालू ने उस पर हमला कर दियाए भालू ने महिला के बाएं हांथ को काटा है।

मौके पर मौजूद व जंगल में पहले से ही लकड़ियां लाने गये अन्य ग्रामीणों के शोर मचाये जाने पर भालू तुरंत ही भाग खड़ा हुआ। जिसके बाद परिजनों ने महिला को सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र मोहला में भर्ती कर इलाज करवाया ।

जिसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। परिजनों की सूचना पर वन विकास निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली है व क्षतिपूर्ति के लिए प्रकरण तैयार किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने चार भालुओं के एक दल को मोहला अंबागढ़ चौकी मुख्य मर्ग पर पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप के पास देखा है।