राजनांदगांव : वनांचल में होम आइसोलेट मरीजों का जायजा ले रहे अधिकारी….

राजनांदगांव – कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी मोहला सीपी बघेल के मार्गदर्शन में कोविड-19 संक्रमित होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों का निरीक्षण किया गया। तहसीलदार मानपुर सुरेंद्र उर्वशा, नायब तहसीलदार सृजल साहू, थाना प्रभारी लक्ष्मण केंवट एवं चंदन सिंह राजपूत द्वारा घर-घर जाकर मरीजों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली गयी।

कोविड-19 मरीजों को नियमित अंतराल में ऑक्सीमीटर से जांच करने, ब्लीचिंग पाउडर घोल से साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने, संतुलित आहार का सेवन करने, तबीयत खराब होने की आशंका होने पर त्वरित मेडिकल विभाग को सूचना देने की हिदायत दी गई है।