राजनांदगांव : कोरोना की लड़ाई में प्रशासन संवेदनशील…

राजनांदगांव 12 मई 2021। तहसील मानपुर अंतर्गत कोहका चेक पोस्ट में अन्य राज्यों से आने वाली गाडिय़ों की चेकिंग की जा रही है। अदिलाबाद, तेलंगाना से सवार 97 मजदूर बलौदाबाजार की ओर जा रहे थे।

Advertisements

अनुविभागीय अधिकारी मोहला सीपी बघेल एवं एसडीओपी हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में सभी का एंटीजन जांच कराया गया। रात भर बिना कुछ खाए इन मजदूरों की स्थिति देख मौके पर तैनात अफसर तहसीलदार सुरेंद्र उर्वशा, नायब तहसीलदार सृजल साहू, थाना प्रभारी गणेश यादव, चंदन राजपूत द्वारा तत्काल नाश्ते का प्रबंध किया गया एवं कोविड अनुकूल व्यवहार की जानकारी देकर सुरक्षा के साथ मजदूरों को बलौदाबाजार रवाना किया गया।

इस तरह प्रशासन ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया है।