back to top

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ युवा कांंग्रेस का महाअभियान, मास्क पहनो छत्तीसगढ़…

राजनांदगांव 14 मई 2021- आज पुरे प्रदेश मे छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांंग्रेस व्दारा मास्क पहनो छत्तीसगढ़ महाअभियान की शुरुआत की गई है, जिसमे प्रदेश के हर जिलामुख्यालय, विधानसभा और ब्लॉक मुख्यालय मे युवा कांंग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के व्दारा अपने क्षेत्र मे मास्क वितरण कर मास्क के प्रति जगरुकता लाना है।

आज के समय मे अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिऐ मास्क पहनना जरूरी है यहां अपील सभी से की जा रही है ।

आज मानपुर ब्लॉक मुख्यालय मे छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांंग्रेस अध्यक्ष पूर्णचन्द्र कोको पाढी के निर्देशानुसार राजनांदगांव जिला युवा कांंग्रेस के जिलाध्यक्ष मनीष निर्मल के नेतृत्व मे युवा कांंग्रेस के साथी ब्लॉक सचिव भावेश जैन ब्लॉक युंका उपाध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला, महासचिव सैफ जुनेद खां,छात्र नेता रिशभ ठाकुर, प्रशांत मरकाम के उपस्थिति मे मानपुर मुख्य बाजार मे गांव से आये आम लोगो को मास्क वितरण कर उन्हे मास्क हमेशा पहनने के लिए अपील किया गया।