राजनांदगांव: तेंदुपत्ता तोड़ने गये युवक पर भालू ने किया हमला, घायल युवक को उपचार के लिए ले जाया गया स्वास्थ्य केंद्र…

साल्हेवारा:- वनपरिक्षेत्र कार्यालय साल्हेवारा की बकरकट्टा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम संजारी का रहने वाला युवक, परिवार व अन्य सदस्यों के साथ तेंदुपत्ता तोड़ने गया था व तेंदुपत्ता तोड़ते तोड़ते उसका भालू से सामना हो गया भालू ने युवक पर हमला कर दिया जिससे दाहिनी भुजा व गले के बायीं तरफ पंजा मारने से उसे गम्भीर चोट आई है।

घटना की जानकारी मिलते ही डिप्टी रेंजर हेमन्त पांडेय व भोलाराम तांडेकर ने उसे स्वास्थ्य केंद्र बकरकट्टा ले गए जहां प्राथमिक उपचार कर उच्च चिकित्सा के लिए छुईखदान रेफर किया गया।

उल्लेखनीय है कि गर्मी का मौसम आते ही महुवा की फसल व तेंदुपत्ता तोड़ाई के दौरान जंगली सुअर, भालू के हमला की घटनाएं जंगल क्षेत्र होने से होती है।

सहयोगी पत्रकार- दिलीप शुक्ला साल्हेवारा राजनांदगांव।