back to top

जशपुरनगर : कोरोना मापदंड का पालन करते हुए जिन परिवारों ने अपने घरों में शादी सम्पन्न कराया जिला प्रशासन ने उन परिवारों को धन्यवाद दिया है….

मनोज कुमार और शिवनाथ सिंह ने शादी समारोह के दौरान पूरे मापदंड का पालन किया गया
परिवारों ने विवाह भोज भी स्थगित रखा

जशपुरनगर 16 मई 2021कलेक्टर महादेव कावरे के मार्गदर्शन में और जशपुर एसडीएम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी के दिशा निर्देश में जशपुर विकास खंड में पुर्व में जिन परिवारों को 10 लोगों की उपस्थिति में शादी समारोह की अनुमति दी गई थी । प्रशासन की निगरानी तहसीलदार और पटवारियों की उपस्थिति में कोरोना मापदंड का पालन करते हुए शादी समारोह आयोजित किया गया।

Advertisements

प्रशासन ने भी उन परिवारों को धन्यवाद देते हुए कहा कि ।आप लोग ने कोरोना संक्रमण की गंभीरता को समझा और जिला प्रशासन के मापदंड अनुसार शादी समारोह आयोजित किया गया।

जशपुर विकास खंड ग्राम झोलगां कुडीगमोहाटोली ग्राम जुरगुम निवासी मनोज कुमार ग्राम आरा कस्तूमबा ग्राम सकरडेगा निवासी शिवनाथ सिंह के यहां सामाजिक दूरी बनाते हुए शादी समारोह आयोजित किया गया है। इन परिवारों ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए 10 लोगों से कम की उपस्थित में अपने अपने घरों में शादी समारोह संपन्न कराया और विवाह के दौरान समाजिक भोज कार्यक्रम स्थगित रखा गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page