राजनांदगांव: स्टेशनपारा में मनाया राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि…

राजनादगांव – प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम व प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजनांदगांव शहर जिला प्रभारी अरुण सिसोदिया के निर्देश पर आज स्टेशनपारा में उत्तर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ अली द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी के पुण्यतिथि पर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी गई।

Advertisements

महापौर श्रीमती हेमा देशमुख की उपस्थिति में उत्तर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ अली द्वारा चिखली शांतिनगर में लोंगो को लगभग 500 नग मास्क, 500 नग साबुन व 1000 नग सेनेटाइजर बांटा गया।

इस दौरान नगर निगम के चेयरमैन मधुकर बंजारे, वार्ड पार्षद श्रीमती पूर्णिमा नागदेवे, वार्ड पार्षद अरविंद वर्मा ,पार्षद प्रतिनिधि सचिन टूरहाटे, वरिष्ठ कांग्रेसी चंद्रशेखर वैष्णव, उत्तर ब्लाक उपाध्यक्ष अमित जंघेल ,उत्तर ब्लाक कांग्रेस महामंत्री हितेश गोन्नाडे, उत्तर ब्लाक सचिव शेख अनीश, उत्तर ब्लाक सक्रिय युवा नेता शिवम गड़पायले उपस्थित थे ।