रायपुर : कलेक्टर ने दिलाई शासकीय सेवकों को आतंकवाद विरोधी दिवस की शपथ….

रायपुर 21 मई 2021/ भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर आज सुबह कलेक्टर डॉ एस. भारती दासन ने अधिकारी-कर्मचारियों को आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ दिलाई।

Advertisements

अधिकारी-कर्मचारियों ने शपथ ली कि हम भारतवासी अपने देश की अंहिसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखने तथा सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने, मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली तथा विघटनकारी शक्तियों से लड़ेंगे।

इस अवसर पर एडीएम एन. आर.साहू, अपर कलेक्टर बी. सी.साहू सहित कलेक्टोरेट के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।