राजनांदगांव। संचार क्रांति के निर्माता व भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी जी के पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार शपथ, सेवा, समर्पण व संकल्प दिवस के रूप में मनाने का आव्हान किया था। जिस पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में 22 मई को स्वच्छता वारियर्स बहनों का श्रीफल शाल से सम्मानित किया गया।

दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस संगठन के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री के शहादत दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में सागर पारा स्थित एसएमएलआर सेंटर के स्वच्छता दीदीयों का हौसला बढ़ाते हुए उनका शाल-श्रीफल से सम्मानित किया।
इस दौरान शहर अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि अभी कोरोना काल में लोग अपनों से दूरी बनाकर चल रहे हैं उस दौर में इन स्वच्छता बहनों द्वारा घर-घर जाकर कचरा एकत्रित करना, बहुत ही जोखिम भरा काम है। शहर को स्वच्छ बनाने में दिनरात लगे हुए हैं, इसलिए स्वच्छता दीदीयों का सम्मान कर हौसला बढ़ा रहे है। इस दौरान प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष राजू खान, महामंत्री हनी ग्रेवाल, संयुक्त महामंत्री मनीष गौतम, शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्य शरद खंडेलवाल, चिंटू जगत शर्मा, भोला यादव, दुर्गेश धीवर व एसएमएलआर सेंटर के स्वच्छता दीदीयां उपस्थित रही।
दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस द्वारा जरूरतमंदों को बांटे सूखा राशन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार स्व.राजीव गांधी जी के पुण्यतिथि पर शनिवार को वार्ड 37 ठेठवार पारा में सूखा राशन कीट का वितरण दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा की उपस्थिति में किया गया। उक्त अवसर पर शहर कांग्रेस के कार्यकारिणी सदस्य ज्योति शर्मा, मोहनी सिन्हा उपस्थित रहे।










































