राजनांदगांव- जिले को कोहका थाना पुलिस द्वारा मुखबिर की शिकायत पर बाजार पारा में स्कूटर में रखे 96 पौवा बल्क लीटर मात्रा 17 लीटर जप्त कर आरोपी लक्ष्मण सिन्हा 30 वर्ष निवासी बाजार कोहका को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। थाना प्रभारी गणेश यादव के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शराब जप्त की।

थाना कोहका पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम कोहका बाजारपारा मेन रोड में रेड कार्यवाही करते हुये एक हीरो प्लेजर स्कूटी को रोककर पुछताछ कर तलाशी लिया गया आरोपी लक्ष्मण सिन्हा पिता रामाधर सिन्हा उम्र 30 वर्ष निवासी बाजारपारा ग्राम कोहका थाना कोहका जिला राजनांदगांव के पास से अवैध रूप से महाराष्ट्र राज्य निर्मित देशी दारू संत्रा 96 पौवा बल्क लीटर मात्रा 17 लीटर 280 एमएमल कीमती 4992/- रूपये एवं शराब परिवहन हेतु उपयोग में लाये गये हीरो प्लेजर स्कूटी क सी०जी०-08-ए०क्यु०- 7351 कीमती लगभग 15,000/- रूपये कुल जुमला 19992/ रूपये को आरोपी के कब्जे से गवाहों के समक्ष मौके पर जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया।
उक्त शराब परिवहन / रखने के संबंध में आरोपी को धारा 91 जा०फौ0 का नोटिस दिया गया आरोपी द्वारा शराब रखने एवं परिवहन करने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं होना लिखित में दिया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा का पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर आरोपी को गिरफ्तारी का कारण बताकर दिनांक 21/05/2021 के 18:30 बजे विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दी गई।
आरोपी के विरूद्ध थाना कोहका में अपराध कं० 05 / 2021 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामला अजमानतिय होने से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप0 निरी0 गणेश यादव, प्र०आर० 132 अरूण नेताम, प्र0आर0 636 हेमेंद्र सिन्हा, आर0 510 मनकेर तुलावी का सराहनीय योगदान रहा।










































