back to top

राजनांदगांव : विवाह के कुछ घंटे पहले जीजा ने साली के ऊपर केरोसिन डालकर किया आग के हवाले…

राजनांदगांव | एक युवती का विवाह होने वाला था, इससे पूर्व ही उसके जीजा ने उस पर केरोसीन डालकर आग लगा दिया। इस घटना में युवती की मौत होने की खबर है। पुलिस इस मामले में कार्यवाही कर रही है।

Advertisements

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार तुमडीबोड़ पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोपेडीह निवासी मनीषा सेन उम्र लगभग 23-24 का विवाह होने वाला था जिसका कल बारात भी आने वाला था।

बताया गया कि बीती रात वह घर के अन्य महिलाओं के साथ सोई हुई थी। इस दौरान कार्यक्रम में आए उसके जीजा आरोपी हेमलाल सेन ने आज सुबह उस पर केरोसीन डाल कर आग लगा दिया। घटना के बाद लोग सकते में आ गए थे।

पुलिस के अनुसार युवती को गंभीर हालत में उपचार हेतु जिला मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाया गया, जहां से रिफर किया गया था, इस दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने आरोपी हेमलाल सेन को हिरासत में ले लिया है। इस मामले में जांच पड़ताल जारी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page