राजनांदगांव: नाबालिग को बहला फूसला कर भगा कर ले जाने वाला पुलिस के गिरफ्त मे…

राजनांदगांव- प्रार्थी देवशरण वर्मा की रिपोर्ट पर थाना घुमका के अपराध क्रमांक 71/ 21 धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Advertisements

विवेचना दौरान आरोपी कुंदन यादव पिता राधेश्याम यादव उम्र 19 साल साकिन खैरझिटी थाना खैरागढ़ का अपहृता को दिनांक 18.03.2021 को मोटरसाइकिल मे बहला फुसलाकर भगा ले जा कर हैदराबाद जाने वाली बस मे बैठाकर हैदराबाद ले गया।

हैदराबाद से सूरत (गुजरात) ले जाकर आरोपी द्वारा लगातार शारिरीक शोषण किया है। जिसे सूरत (गुजरात) से आरोपी के कब्जे से अपह्रता को बरामद किया गया।

प्रकरणआरोपी के विरूद्ध धारा 363,366,376(2) (ढ)भादवि, 4,6 पास्को एक्ट का अपराध घटित करने पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।