राजनांदगांव। जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष पार्षद दल के प्रवक्ता शिव वर्मा ने बुद्ध जयंती पर समस्त उपासक उपाशी का अनुयायियों को बुद्ध पूर्णिमा की ढेर बधाई एवं शुभकामनाएं भगवान तथागत बुद्ध की जयंती बुद्ध पूर्णिमा पर समस्त वृद्ध अनुयायियों अंबेडकर वादियों सहित सभी सनातन धमी जनता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिंदू धर्म के अवतार परंपरा में भगवान विष्णु के अवतार माने जाने वाले भगवान बुद्ध सबके जीवन में खुशहाली लाए और उनका यह जयंती पर्व सबके लिए सौभाग्य कारक हो। वाले ने कहा कि भगवान बुध हमेशा मध्य मार्ग पर चलने के लिए कहते थे।
हमारे ऋषि मुनियो ने भी कहा था अति सर्वत्र वर्जियत, अतः अपने शरीर को बहुत ज्यादा कष्ट ना दो। वर्त उपवास के लिए सभी को ज्यादा न तपाओ इससे शरीर रुग्ण हो सकता है और रुग्ण शरीर से रुग्ण मन बनता है। और रुग्ण मनसे ईश्वर की प्राप्ति नहीं हो सकती। महाराजा शुद्धोधन एवं महारानी महामाया के पुत्र भगवान बुद्ध सारि पुत्र कहलाते थे यानी कि आर्य पुत्र। शाक्य वंशी आर्यपुत्र भगवान बुद्ध ने चार आर्य सत्य कहे जिनमें संसार में दुख ही दुख है।
दुख का कारण तृण्णं है।वृण्णं शासन से संताप से मुक्ति मिल सकती है भगवान बुद्ध का यह मध्य मारगी मुक्ति मार्ग आज संसार की सबसे बड़ी जरूरत है महात्मा बुद्ध के बताए सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलकर बापूजी ने इस देश को स्वतंत्र किया आज वही सब मार्ग सीखने की प्रेरणा भगवान बुद्ध की जयंती प्रदान करती है। इस मार्ग पर चलकर ही समूचा संसार सुख में हो सकता है।