राजनांदगांव 26 मई 2021- आज बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर तुलसीपुर वार्ड नं 17 स्थित बुद्ध विहार में भगवान तथागत गौतम बुद्ध और बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर के प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि करके बुद्ध पूर्णिमा मनाया गया ।
Advertisements

ज्ञात हो अभी कोरोना की भीषण महामारी चल रही है इसलिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बुद्ध पूर्णिमा मनाया गया और समस्त बौद्ध उपासको को बुद्ध पूर्णिमा की बधाई दिए।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, वार्ड पार्षद पारस वर्मा, मण्डल भाजपा महामंत्री हर्ष रामटेके, बौद्ध समाज के हितेन्द्र रंगारी, राजेश भोई एवं अन्य उपस्थित थे।










































