राजनांदगांव 26 मई 2021- प्रार्थी महेन्द्र कुमार उसेण्डी पिता गुहरीराम उसेंडी उम्र 40 साल साकिन भुर्साटोला थाना मोहला जिला राजनांदगांव की नाबालिक लड़की घर से बिना बताये कही चली है कि रिपोर्ट पर थाना मोहला में गुम इंसान क्रमांक 02/21 कायम कर जाँच में लिया गया।
जांच के दौरान अपराध धारा सदर का पाया जाने से प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मोहला में अपहृता व अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 10/2021 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अपराध कायमी के पश्चात् श्रीमान पुलिस अधीक्षक राजनांदगाँव डी श्रवण, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर जयप्रकाश बढ़ई, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू श्रीमती सुरेशा चौबे, श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अं०चौकी श्री घनश्याम कामड़े के निर्देशन पर टीम गठित कर अपहृत नाबालिक लड़की की पतासाजी किया गया।
जिनका पता तेलंगाना राज्य के आरापल्ली में होने पता चलने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर तेलंगाना राज्य के आरापल्ली से अपहृता नाबालिक लड़की को सकुशल बरामद कर थाना मोहला लाया गया।
पूछताछ पर आरोपी सचिन साहू पिता संतोष साहू उम्र 25 साल निवासी वार्ड नं.06 निषादपारा मोहला थाना मोहला जिला राजनांदगांव द्वारा पीड़िता को बहला फुसलाकर, शादी का प्रलोभन देकर भगाकर जबरदस्ती लगातार शारीरिक शोषण करना पाया गया।
प्रकरण में धारा 363, 366, 376 (2) (ढ) भादवि लैंगिक अपराधों से संबंधित बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 4, 6 के तहत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। अपहृत बालिका को ढूंढ निकालने में थाना प्रभारी निरीक्षक श्रवण चौबे, सउनि इब्राहिम खान प्र. आर. ऋषभ ठाकुर, आर. गिरिश कोमा, संतोष ठाकुर, देवनारायण साहू, डामेश्वर ठाकुर म.आर. रोशनी भुआर्य का सराहनीय योगदान रहा।










































