राजनांदगांव: स्टेशन पारा में 64 दुकानदारों ने कराया कोरोना टेस्ट, सभी की रिपोर्ट नेगेटिव-आसिफ…

राजनांदगांव 28 मई 2021- उत्तर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ अली ने स्टेशनपारा के सभी दुकानदारो से निवेदन कर टेस्ट कराने की अपील किया। जिसे सभी दुकानदारों ने स्वीकार करते बिना डरे 64 दुकानदारों ने अपना कोरोना एंटीजन टेस्ट कराया जिसमे सभी का रिपोर्ट निगेटिव आया।

Advertisements

स्वास्थ्य अधिकारी मिथलेश चौधरी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्टेशनपारा में वार्ड के सभी दुकान किराना स्टोर, जनरल स्टोर, साइकिल दुकान, सेविंग सेंटर, दूध डेयरी, टेलर्स दुकान, सब्जी दुकान, पान ठेला, मेडिकल स्टोर, होटल, फोटो कॉपी दुकान, बुक डिपो, फल दुकान, अन्य सभी 64 दुकानदारों का कोरोना टेस्ट करवाया गया जिसमें सभी का रिपोर्ट निगेटिव आया ।

वार्ड में निवासरत लोग कोरोना फैलाव से बच सके करके स्वास्थ विभाग की टीम ने कोरोना टेस्टिंग किया और आज स्टेशनपारा में सभी दुकानदारों का कोरोना टेस्ट करवाया गया। जिसमे स्वास्थया विभाग से अखिलेश सिंह , डॉ. प्रीति मेश्राम आयुष मेडिकल ऑफिसर, लैब टेक्नीशियन टालेश्वर, प्रियंका महोबिया उपस्थित थे।

साथ मे पुलिस विभाग से चौकी प्रभारी चेतन चंद्राकर ने दो जवान की ड्यूटी स्वास्थ्य विभाग की सहयोग के लिये लगाया और नगर निगम के वार्ड प्रभारी गोपी डोंगरे ने भी स्वास्थ विभाग का सहयोग प्रदान किया । स्टेशन पारा के सभी दुकानें शासन के सभी नियमो का पालन करते हुए अपना दुकान चला रहा है ।