राजनांदगांव: प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन में संगोष्ठी सभा का आयोजन…

राजनांदगांव 28 मई 2021- भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर आज कांग्रेस भवन में संगोष्ठी सभा का आयोजन किया गया। 

Advertisements

 भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की 57 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शहर कांग्रेस भवन में संगोष्ठी सभा का आयोजन किया गया, इस दौरान पंडित जवाहरलाल नेहरू के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें कांग्रेस जनों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार आज शहर कांग्रेस भवन में मनाई गई। इस अवसर पर संगोष्ठी सभा का भी आयोजन किया गया।

संगोष्ठी सभा के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसियों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला और आजादी की लड़ाई सहित स्वतंत्र भारत के लिए उनके दिए गए योगदान को याद किया।

इस अवसर पर कांग्रेसियों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के आदर्शों और उनके दिखाए मार्ग पर चलने की बात कही और उन्हें उनके पुण्यतिथि के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित की।