back to top

राजनांदगांव: वन धन केन्द्र बना महिलाओं के आय का जरिया, वनधन केन्द्र में महिलाएं नियमित रूप से कार्य करें- कलेक्टर…

राजनांदगांव 28 मई 2021। जिले के सुदूर वनांचल नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के उद्देश्य से निर्माण किया गया वन धन केन्द्र उनकी आय का प्रमुख जरिया बन गया है। जहां स्थानीय निवासियों के आर्थिक गतिविधियों के लिए विकासखंड मानपुर के पानाबरस, सरखेड़ा, सीतागांव में वनधन केन्द्र गोदाम तथा भवन का निर्माण किया गया है।

Advertisements

वनधन केन्द्र पानाबरस में समूह की स्थानीय महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के वन उत्पादों का संग्रहण कर प्रसंस्करण कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा ने अपने साप्ताहिक दौरे में वनधन केन्द्र पानाबरस, सरखेड़ा व सीतागांव का निरीक्षण किया। उन्होंने शहद प्रसंस्करण कार्य का निरीक्षण करने के बाद शहद विक्रय की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि केन्द्र में महिलाएं नियमित रूप से कार्य करें। जिससे अधिक से अधिक आमदनी मिल सके। वहीं ट्रायफेड द्वारा मांग की हुई लक्ष्य को पूरा करे।

उन्होंने केन्द्र में प्लेटफार्म बनाने के निर्देश दिए। वनधन केन्द्र परिसर में छाया के लिए फलदार वृक्ष लगाने कहा। उन्होंने गोदाम में मक्का खरीदी केन्द्र का भी निरीक्षण किया।


सीतागांव वनधन केन्द्र निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर की-
कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने सीतागांव वनधन केन्द्र भवन निर्माण का धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य जल्द ही पूरा करें। इसके बाद यहां समूहों द्वारा प्रसंस्करण के कार्य प्रारंभ किया जाए। इसका उपयोग समूहों द्वारा विभिन्न गतिविधियों के लिया जाना चाहिए। आसपास गांव के स्थानीय निवासियों को इसके लिए प्रेरित करें। आर्थिक गतिविधियों के माध्यम से आय में वृद्धि होगी। साथ ही स्थानीय रोजगार भी प्राप्त होगा।

इस अवसर पर एसडीएम मोहला सीपी बघेल, सीईओ जनपद पंचायत मानपुर डीडी मंडले, कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना क्रमांक 2 पीपी खरे, कार्यपालन अभियंता आरईए एस घोष, तहसीलदार सुरेन्द्र उर्वशा, नायब तहसीलदार सृजल साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page