राजनांदगांव: महापौर ने छत्तीसगढ़ की बेटी नैना सिंह धाकड़ को माउंट एवरेस्ट की चोटी फतह करने पर दी बधाई, कहां हमें आप पर गर्व है…

राजनांदगांव-  छत्तीसगढ़ के नाम एक बड़ी उपलब्धि लगी है. जान जोखिम में डालकर बस्तर (Bastar) की नैना सिंह धाकड़ ने एवरेस्ट की चोटी फतह की है. वह दुनिया की इस सबसे ऊंची चोटी पर फतह करने वाली राज्य की पहली महिला पर्वतारोही बन गई हैं.. इस अभियान में नैना चोटिल भी हुईं, लेकिन उसे रेस्क्यू कर पर्वतारोही याशी जैन ने खेल भावना का प्रदर्शन किया है. नैना धाकड़ की इस उपलब्धि राजनांदगांव नगर पालिक निगम महापौर हेमा देशमुख ने बधाई दी है।

Advertisements

महापौर हेमा देशमुख ने सोशल मीडिया पर फोटो साझा करते हुए कहा “ छत्तीसगढ़ की बेटी नैना सिंह धाकड़ ने माउंट एवरेस्ट की चोटी फतह कर राज्य के नाम को कई गुना और गौरवान्वित कर दिया है. दुनिया के सबसे उच्चतम शिखर पर कदम रखने वाली राज्य की पहली महिला पर्वतारोही के खिताब के लिए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं. हमें आप पर गर्व है आपके उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं”