back to top

जशपुरनगर : केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा ने जशपुर जिले के वन धन विकास केन्द्र पनचक्की के स्व सहायता समूह को किया सम्मानित…

सिनगी स्व सहायता समूह को मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रथम पुरस्कार

समूह की महिलाओं ने अब तक 55 लाख रुपए का सेनेटाइजर विक्रय कर चुकी हैं

महिलाओं को 12 लाख का शुद्ध लाभ हो चुका है

जशपुरनगर 27 अगस्त 2021अनुसूचित जनजातीय विभाग के केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुण्डा ने आज जगलपुर जिला के एक कार्यक्रम में जशपुर जिले के वन धन विकास केन्द्र पनचक्की के सिनगी स्वसहायता समूह के अध्यक्ष एवं सचिव को वन धन योजनांतर्गत विपणन के क्षेत्र में नवाचार एवं रचनात्मक कार्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।

जगदलपुर मे आयोजित गरिमामयी कार्यक्रम में वन धन विकास केन्द्र पनचक्की के जशपुर के प्रभारी सिनगी स्वसहायता समूह के अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा यह पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र ग्रहण किया गया।कलेक्टर श्री महादेव कावरे, वनमण्डलाधिकारी श्री कृष्ण जाधव और उप मण्डलाधिकारी श्री एस.के.गुप्ता ने समूह को अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

जशपुर की सिनगी स्व सहायता समूह की महिलाएं महुआ से  सेनेटाइजर  बनाने का कार्य कर रही हैं और कोरोना काल में जशपुर के वन धन विकास केन्द्र से बनाए गए सेनेटाइजर की मांग अन्य राज्यों तक भी कि जाने लगी है। कोरोना काल में सैनिटाइजर का बेहतर उपयोग लोगो करने लगे। सिनगी स्व सहायता समूह की महिलाएं अब तक लगभग 55 लाख के सेनेटाइजर का विक्रय कर चुकी हैं और समूहों को शुद्ध लाभ 12 लाख का हो चुका है।

Advertisements

You cannot copy content of this page