
दंतेवाड़ा, 02 सितम्बर 2021जिले के विकासखण्ड एवं जनपद पंचायत कटेकल्याण के ग्राम चिकपाल, दुधीरास, छोटे गुडरा, बड़े गुडरा, गुड़से, तुमकपाल, कोरीरास, गाटम एवं परचेली के किसानों को कृषि विभाग द्वारा जिला खनिज न्यास निधि के तहत स्प्रिंकलर सेट वितरित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रतिनिधि श्री सुखराम नाग, कृषि स्थायी सभापति श्री मंगल सोरी, जनपद पंचायत सदस्य सुश्री श्यामो मरकाम, सीईओ जनपद पंचायत कटेकल्याण, कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री योगेश उईके, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
Advertisements

Advertisements










































