
राजनांदगांव – कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने राजनांदगांव तहसील को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत आपदा प्रभावितों के लिए 8 लाख 25 हजार रूपए का सहायता अनुदान राशि उपलब्ध कराई है। राजनांदगांव तहसील के अंतर्गत बिच्छू काटने से एक व्यक्ति की मृत्यु एवं सर्पदंश से एक व्यक्ति की मृत्यु होने पर 4-4 लाख रूपए तथा आग से 1 मकान कवेलू पूर्णत: क्षति होने पर 25 हजार रूपए की सहायता अनुदान राशि जारी किया गया है।
Advertisements

Advertisements










































