back to top

राजनांदगांव: दो दिन पूर्व हुए शंकरपुर में युवक की हत्या के आरोपियों का पुलिस द्वारा शहर में निकाला जुलूस…

राजनांदगांव- सोमवार की शाम राजनांदगांव शहर के शंकरपुर क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या करने वाले आरोपियों को आज पुलिस पैदल न्यायालय लेकर गई।

Advertisements

राजनंदगांव शहर में चाकूबाजी और हत्या जैसे संगीन अपराध होने से लोगों में दहशत का माहौल बन रहा है, तो वहीं पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच कानून व्यवस्था पर लोगों का भरोसा कायम रखने पुलिस ने शंकरपुर में हुए भावेश मेश्राम की हत्या के आरोपियों को शहर के विभिन्न मार्गो से पैदल भ्रमण कराया और आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।

राजनांदगांव शहर में लगातार बढ़ रहे अपराध के प्रति पुलिस भी चिंतित है और अपराधियों के मन में कानून का खौफ और जनता के मन में सुरक्षा की भावना जागृत करना चाह रही हैं। आज इन अपराधियों को शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए पैदल न्यायालय तक ले गई पुलिस को देखकर लोगों के मन में कानून व्यवस्था के प्रति भरोसा बढा़ है।

Advertisements

You cannot copy content of this page