राजनांदगांव जिले मे कोरोना संक्रमण के पाजिटिव दर जहां शून्य हो गया है वही वैक्सीनेशन की रफ्तार मे तेजी आई है ।अभी तक जिले के 18 वर्ष के अधिक आयु वर्ग के लगभग 14 लाख से अधिक लोगो ने कोरोना वैक्सीन का दोनो डोज लगाया है ।
राजनांदगाँव जिले मे कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए लगाये जा रहे टीका करण की रफ्तार बढ गई है।
इसके लिए जिला प्रशासन व्दारा लागातार टीका करण महा आभियान चलाया जा रहा है ।इसी के तहत बीते सोमवार को एक हि दिन मे लगभग 34 हजार लोगो ने कोरोना वैक्सीन का डोज लगाया है ।वही दूसरी तरफ इन दिनो स्वास्थ विभाग ने जिले मे कोरोना संक्रमण के पाजिटिव दर मे शून्य रिकार्ड दर्ज किया है । टीका करण महा अभियान गुरुवार को भी चलाया गया है जहां पर 30 हजार से अधिक लोगो का टीका करण किया गया है जिला मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी मिथलेश चौधरी ने बताया कि जिले मे अभी 14 लाख से अधिक लोगो ने कोरोना वैक्सीन का दोनो डोज लगा चुके है ।
वैक्सीनेशन को लेकर लोगो मे जागरुकता देखी जा रही है ।हर सेंटरो मे लोगो की भीड लग रही है ।और लोग स्व स्फूर्त टीका करण केन्द्र पहुचकर टीका लगाने मे जुटे हुए है जिले मे कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाने लोग बडी संख्या मे कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर पहुच रहे है वही प्रशासन टीकावार महा अभियान चलाकर लोगो को कोरोना वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित कर रहे है ।जिला प्रशासन ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण अभी खत्म नही हुआ है उन्होने 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन पर जोर देते हुए लोगो से कोविड -19 के नियम को सत प्रतिशत पालन करने की समझाईस दी है और लोगो को मास्क का उपयोग सहित सोसल डिस्टेन्स का पालन करने की नसीहत दी है ।










































