back to top

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कुम्हारी के दशहरा उत्सव में हुए शामिल : भव्य आतिशबाजी के साथ मना दशहरा उत्सव…

रायपुर, 15 अक्टूबर 2021मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल दुर्ग जिले के कुम्हारी स्थित महामाया मंदिर प्रांगण के दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर भगवान राम-लक्ष्मण की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी और सभी के जीवन में सुख-शांति की कामना की। उन्होंने भगवान राम के जयकारे के साथ कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई का, असत्य पर सत्य का विजय पर्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम का छत्तीसगढ़ से बहुत गहरा नाता है। छत्तीसगढ़ में भगवान राम को भांचा के रूप में पूजा जाता है इसलिए भगवान राम पूजनीय है। उन्होंने रामलीला मंडली कुम्हारी को वेशभूषा के लिए एक लाख रूपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एसपी श्री बन्द्रीनारायण मीणा एवं नगर पालिका परिषद कुम्हारी के उपाध्यक्ष श्री के. रवि कुमार सहित निर्वाचित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements

You cannot copy content of this page