राजनांदगांव- आम आदमी पार्टी ने आरटीओ ऑफिस का घेराव किया विभिन्न मांगों पर चर्चा हुई। आम आदमी पार्टी ने मांग की महिलाओं के लिए अलग से काउंटर बनाया जाए। फिटनेस जांच अच्छे से की जाए ।लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया को सरल किया जाए। गांव गांव पर कैंप लगाया जाए। चौक चौराहा पर स्टापर लगाया जाए। शहर से लगे हुए क्षेत्रों पर घनी आबादी क्षेत्र में स्पीड लिमिट को निर्धारित किया जाए।
लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर विराम लगाया जाए ।आर .सी. बुक को तत्काल उपलब्ध कराया जाए ।अभी 3 से 6 महीने में आरसी बुक लोगों को मिल रही है ।इस बीच कोई भी दुर्घटना होती है उसकी जवाबदारी किसकी होगी। तथा आर सी बुक ना होने पर चालान काटा जा रहा है ।जिसकी जवाबदारी किसकी है। आने वाले 15 दिनों में सभी समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर आम आदमी पार्टी द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा ।
घेराव में जिला अध्यक्ष कुशल सिंह राजपूत; महिला जिला अध्यक्ष चंद्रमणि वर्मा,महिला उपाध्यक्ष शीला चौधरी, संरक्षक सुरेंद्र पाल सिंह गिल ,युवा विंग अध्यक्ष लालकृष्ण मंडावी ,शहर जिला उपाध्यक्ष विवेक वर्मा एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित










































