back to top

रायपुर : राष्ट्रपति के हाथों छत्तीसगढ़ के सूफी गायक और संगीतकार मदन सिंह चौहान को मिला पद्मश्री सम्मान : मुख्यमंत्री ने चौहान को बधाई दी…

रायपुर, 8 नवम्बर 2021मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के सूफी गायक और संगीतकार श्री मदन सिंह चौहान को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में श्री मदन सिंह चौहान को पद्मश्री सम्मान से विभूषित किया। श्री चौहान को वर्ष 2020 के लिए कला के क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री मदन सिंह चौहान को बधाई देते हुए कहा कि श्री चौहान ने अपना पूरा जीवन संगीत साधना के लिए समर्पित कर दिया। उनकी इस उपलब्धि से पूरा छत्तीसगढ़ गौरवान्वित है।