back to top

राजनांदगांव : अन्य राज्यों से आने वाले अवैध धान पर सख्त कार्रवाई करें – कलेक्टर…

राजनांदगांव 15 नवम्बर 2021। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने खरीफ वर्ष 2021-22 में धान खरीदी की व्यवस्था की समीक्षा के लिए अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के पहले चेक लिस्ट के अनुरूप सभी तैयारी सुनिश्चित होनी चाहिए। बारदाने की समस्या न हो इसके लिए पीडीएस और मिलरों से धान एकत्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रारंभ से ही किसान स्वयं के बारदाने से धान का विक्रय कर सकते हैं। बारदाने की राशि का भुगतान धान की राशि के भुगतान के साथ किया जाएगा।

Advertisements

धान खरीदी केन्द्र में धान जाम न हो इसके लिए परिवहनकर्ता और राईस मिलर्स को प्रारंभ से ही धान का उठाव करने कहा। उन्होंने कहा कि खरीदी केन्द्र में निगरानी के लिए निगरानी समिति का गठन किया जाए। सीमावर्ती चेक पोस्ट में लगातार मानिटरिंग करें व कोचियों पर नजर रखें। संवेदनशील और अति संवेदनशील धान खरीदी केन्द्र में सर्तकता बरते। धान खरीदी केन्द्र में बाहर से आने वाले अवैध धान पर सख्त कार्रवाई करें।

कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी से संबंधित निर्देश चस्पा करें। जिससे किसानों को स्थिति की जानकारी उपलब्ध हो सके। धान खरीदी केन्द्र में विद्युत व्यवस्था, कम्प्यूटर, इंटरनेट कनेक्शन, आद्रतामापी यंत्र, तौल के लिए कांटा बांट, तारपोलिन (प्लास्टिक), ड्रेनेज, पीने के पानी सहित अन्य व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए। जिन धान खरीदी केन्द्र में चबूतरा में शेड का निर्माण किया जा रहा है, उसे धान खरीदी के पहले पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि दीपावली के पहले समिति के कर्मचारियों का भुगतान कर दिया गया है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, जिला खाद्य अधिकारी भूपेन्द्र मिश्रा, महाप्रबधंक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सुनील वर्मा, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं एमएल टंडन, जिला विपणन अधिकारी सौरभ भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page