back to top

राजनांदगांव : रामनगर तालाब का होगा सौदर्यीकरण तथा महात्मा बुद्ध वार्ड में बनेगा सामुदायिक भवन व नाली निर्माण भी, महापौर ने किया भूमिपूजन…

राजनांदगांव 17 नवम्बर। शहर विकास की कडी में महात्मा बुद्ध वार्ड नं. 2 स्थित खेल मैदान के पास अधोसंरचना मद अंतर्गत 7.00 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण तथा दिवान टोला के पास 10.00 लाख रूपये की लागत से नाली निर्माण कार्य एवं रामनगर वार्ड नं. 08 में राज्य प्रवर्तित योजनांतर्गत 20.20 लाख रूपये की लागत से मोतीपुर काई तालाब का सौदर्यीकरण एवं 14.55 लाख रूपये की लागत से मुक्तिधाम संधारण कार्य का भी भूमिपूजन पूजा अर्चना कर श्रीफल फोड कर किया गया।

Advertisements

कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी द्वारा शहर में मूलभूत सुविधा रोड, नाली के अलावा तालाब सौदर्यीकरण, मुक्तिधाम उन्नयन, उद्यान निर्माण आदि कार्यो के लिये राशि उपलब्ध कराये थे, जिसके तहत आज महात्मा बुद्ध वार्ड में लगभग 7.00 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण एवं 10.00 लाख रूपये की लागत से नाली निर्माण कार्य तथ रामनग में 20.22 रूपये की लागत से तालाब सौदर्यीकरण व 14.55 मुक्तिधाम संधारण कार्य कराया जा रहा है। सौदर्यीकरण के तहत तालाब मेें पचरीकरण, पाथवे व उलट का निर्माण,विद्युतीकरण एवं वृक्षारोपण किया जायेगा, मुक्तिधाम में बाऊंड्रीवाल, रंगरोगन व अन्य संधारण कार्य किया जावेगा। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराये जायेगे।

कार्यक्रम में नेताप्रतिपक्ष किशुन यदु, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य मधुकर वंजारी, भागचंद साहू,,सतीश मसीह, विनय झा, राजा तिवारी, वार्ड पार्षद अजय छैदय्या व श्रीमती रेजू मोन्टू यादव, पार्षद शरद पटेल, ऋषि शास्त्री विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यर्क्रम के प्रारंभ में वार्ड नं. 02 के भीषम देवांगन, अविनेष जैन, संजय देवांगन, हरिश देवांगन एवं वार्ड नं. 8 के शेष अंशार, सेवाराम यादव, शिव कुमार साहू, तिवारी महाराज, ईवर लाल बंसोड़, लल्लू यादव ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।

तत्पश्चात अतिथियों द्वारा अलग अलग वार्ड मेे आयोजित कार्यक्रम में सामुदायिक भवन व नाली निर्माण, तालाब सौदर्यीकरण एवं मुक्त्धिाम संधार कार्य का पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया गया। इस अवसर उप अभियंता सुश्री सुषमा साहू व सुश्री पंकी खाती सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page