back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर ने साल्हेवारा चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण…

कलेक्टर ने अवैध धान परिवहन की जानकारी मिलने पर तत्काल जब्त की कार्रवाई करने के दिए निर्देश

Advertisements

राजनांदगांव – कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने अन्य राज्य से अवैध धान परिवहन को नियंत्रित करने के लिए जिले के छुईखदान विकासखंड और मध्यप्रदेश राज्य की सीमा पर स्थित साल्हेवारा चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चेकपोस्ट में प्रतिदिन आने जाने वाली वाहनों की एंट्री पंजी की जांच की। उन्होंने कहा कि चेकपोस्ट में 24 घंटे कड़ी निगरानी रखी जाए। आनेे वाली सभी वाहनों की जानकारी पंजी में एंट्री करें। उन्होंने कहा कि अवैध धान परिवहन की जानकारी मिलने पर तत्काल जब्त करने की कार्रवाई करें।

चेकपोस्ट प्रभारी ने बताया कि बाहर से आने वाले सभी वाहनों की जांच की जा रही है। निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। उल्लेखनीय है कि अवैध धान परिवहन को रोकने के लिए जिले की सीमावर्ती क्षेत्रों में चेकपोस्ट बनाया गया है। जिसमे 24 घण्टे कड़ी निगरानी रखी जा रही है। साथ ही अवैध धान परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस अवसर पर महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री सुनील वर्मा, जिला खाद्य अधिकारी श्री भूपेन्द्र मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page