राजनांदगांव : पति एवं सास के द्वारा दहेज प्रताड़ना से परेशान बहू ने की आत्महत्या…

राजनांदगांव शादी के छह माह पश्चात ही एक नवविवाहिता ने अपनी ससुराल में दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर अग्नि स्नान कर जान दे दी । शिकायत उपरांत पुलिस ने मामले की विवेचना कर आत्महत्या के लिए उकसाने और दहेज प्रताड़ना के आरोप में मृतिका के पति एवं सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 498 (ए), 304 (बी) ,201 तथा 34 दर्ज की है।

Advertisements


ठेलकाडीह थाना प्रभारी सतीश कुमार पुरिया के अनुसार श्रीमती रुकमणी वर्मा पति संदीप वर्मा 22 वर्ष निवासी ग्राम भरदाखुर्द का विवाह 10 मई 2021 को रिती रिवाज के अधीन हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही मृतका का पति संदीप वर्मा एवं सास ऊषा बाई उसे दहेज में कम सामान लाई है कहकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे । 20 नवंबर की रात्रि में भी संदीप वर्मा ने हमेशा की तरह मृतिका रुकमणी वर्मा को सीने , पेट में हाथ मुक्का एवं लात से मारपीट किया था। प्रताड़ना से तंग आकर रुकमणी वर्मा 21 नवंबर को स्वयं के ऊपर मिट्टी तेल डालकर आग लगाकर जल गई। 13 दिसंबर को उसके ससुराल वाले छुट्टी कराकर वापस अपने घर ग्राम भरदाखुर्द ला लिए जहां पर 22 दिसंबर को मृतिका की मृत्यु हो गई।

पुलिस को बिना सूचना दिए दाह संस्कार भी कर दिया गया। मृतिका के परिजनों द्वारा थाना ठेलकाडीह पुलिस को सूचित करने पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया । जांच के दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी के मर्ग पंचनामा कार्यवाही कराकर मृतिका के परिजनों व ग्रामीणों का कथन लिया गया। जांच पर आरोपी मृतिका के पति संदीप वर्मा पिता स्वा दीना राम वर्मा (22) तथा मृतका की सास उषा वर्मा पति स्व दीनाराम वर्मा (43) निवासी ग्राम भरदाखुर्द द्वारा मृतिका रुक्मणी वर्मा को विवाह में दहेज कम लाने की बात को लेकर प्रताड़ित करने के कारण मृतिका द्वारा आत्महत्या कर मृत होना पाए जाने पर आरोपी गणों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।