राजनांदगांव – कोरोना की तीसरी लहर ने प्रशासन के माथे में चिंता की लकीरें खींच दी है। संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वहीं दूसरी ओर दूसरे राज्यों से सैर कर लौटे लोग कोरोना जांच कराने से बच रहे हैं। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ गई है। सैर से लौटे लोग जांच कराने सामने आने के बजाय स्वास्थ्य अमला को चकमा दे रहे हैं। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ गई है। रोजना बड़ी संख्या में लोग ट्रेन व निजी वाहनों से अलग-अलग राज्यों से सैर कर लौट रहे हैं।
जिला प्रशासन के एक्शन मोड में आने के बाद भी लगातार संक्रमितओं की पहचान हो रही है आज राजनांदगांव स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार राजनांदगांव नगर निगम क्षेत्र में 63 सहित जिले में 126 नए संक्रमित हो की पहचान हुई है।
राजनादगांव नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत 63 संक्रमित की पहचान की गई। शहरी क्षेत्र के लालबाग – 2, सदर बाजार 2, बसंतपुर- 1 मोतीपुर – 2 गौरीनगर – 1, इंदिरा नगर – 2, पुलिस लाईन-1, कामठी लाईन-1 लखोली-1, रामाधीन मार्ग 9 ममता नगर-5, जीएमसीएच–6, स्टेशनपारा 3 कौरिनभाठा – 1, सहदेव नगर- 3 आर. के. नगर – 1, गांधीचौक – 1, रायपुर नाका- 1, हरदी – 1, शिवनाथ कॉलोनी- 1 अन्य क्षेत्र – 7 विवेकानंद नगर – 1, सृष्टि कॉलोनी-1, वर्धमान नगर- 5 गंज चौक-3, महेश नगर- 2 रिद्धी सिद्धी कॉलोनी – 1, गौशाला रोड-1, दुर्गा चौक-4, पूनम कॉलोनी-1, अनुपम नगर – 1, हाउसिंग बोर्ड-1, सनसीटी-2, ब्राम्हण पारा -1, अस्पताल कॉलोनी-1, सोनारपारा -1, ग्रीनसिटी – 1, कमला कालेज रोड-1, पी.टी.एस. -2 अटल विहार – 1 संक्रमित मिले।











































