राजनांदगांव – थाना छुरिया के अपराध क्रमांक 151 / 2021 धारा 1,6,10 कृषक पशु परिरक्षण अधि०, 11 डी. ई. एफ. पशु क्रूरता निवारण अधिo, 48 49 52 छ0ग0 पशु परिवहन अधि0 1978 के फरार आरोपी शमीम अंसारी पिता जीमल अंसारी उम्र 27 वर्ष निवासी शिवाजी चौक, शंभाजी नगर झोपडपट्टी थाना यशोधरा नगर जिला नागपुर (महाराष्ट्र) जो लगातार अपने सकूनत से फरार चल रहा था।

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ जयप्रकाश बढ़ई, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ कृष्णकुमार पटेल के दिशा-निर्देश में दिनांक 09.01.2022 को थाना प्रभारी छुरिया द्वारा टीम गठित कर प्रकरण के फरार आरोपी शमीम अंसारी के निवास स्थान शिवाजी चौक, शंभाजी नगर झोपड़पट्टी थाना यशोधरा नगर जिला नागपुर (महाराष्ट्र) जाकर आरोपी को पकड़कर थाना छुरिया लेकर आये उक्त आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, सउनि मेघनाथ सिन्हा, प्रधान आरक्षक क्र. 744 अफजल खान, आरक्षक क. 1443 भानूप्रताप वर्मा, एवं आरक्षक क्र. 1662 प्रकाश कुर्रे का विशेष योगदान रहा।










































