back to top

राजनांदगांव : कन्या शिक्षा परिसर अंबागढ़ चौकी की चमेली गोटे चित्रकला में प्रथम…

राजनांदगांव 27 जनवरी 2022। आजादी की 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के अवसर पर विगत दिनों आयोजित विकासखंड स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में शासकीय कन्या शिक्षा परिसर उत्कृष्ट विद्यालय की कक्षा 11वीं की छात्रा कुमारी चमेली गोटे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी साहू ने कुमारी चमेली गोटे को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।

Advertisements

संस्था की व्याख्याता  श्रीमती हेमलता श्रीवास्तव, श्रीमती इंदू नेताम और श्रीमती माधुरी श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन में चित्रकला बनाई गई। छात्रा की इस सफलता पर संस्था प्राचार्य श्री उपेन्द्र देवांगन, प्रधानपाठक श्री होल्कर सलामे तथा सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने बधाई दी।

Advertisements

You cannot copy content of this page