राजनांदगांव : अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपियों के विरूद्ध चिखली चौकी पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट के तहत की गयी कार्यवाही, तीन आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव – अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले तीन आरोपियों के विरूद्ध चिखली चौकी पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है। तीनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisements

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक जिला राजनांदगांव संतोष कुमार सिंह के निर्देशन व अति पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के दिये दिशा निर्देश एवं सीएसपी गौरव राय व निरीक्षक अलेक्जेंडर किरो थाना प्रभारी कोतवाली राजनांदगांव के मार्ग दर्शन में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों के विरूद्ध चौकी प्रभारी चिखली शक्ति सिंह के नेतृत्व में लगातार कार्यवाही किया जा रहा है।

अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मुखबीर सूचना पर से ग्राम तिलई बाजार चौक के पास अवैध शराब बिक्री कर रहे खिलावन साहू पिता स्व० कुजलाल साहू उम्र 34 साल निवासी ग्राम तिलई पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव को शराब ब्रिकी करते हुये पकड़ा गया। आरोपी खिलावन साहू के पास से 18 पौवा गोवा स्पेशल अंग्रेजी शराब कुल 3240 एमएल कीमती 2160/- रूपये एवं ग्राम गठूला संजय सेलून के पास अवैध शराब बिक्री कर रहे यशवंत सिन्हा पिता स्व किशोर सिन्हा उम्र 38 साल निवासी ग्राम गठूला पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगाव को शराब बिक्री करते पकड़कर आरोपी के पास से 05 बोतल गोवा स्पेशल अंग्रेजी शराब कुल 3750 एमएल कीमती 2000/- रूपये को जब्त किया गया।

चिखली चांदनी चौक के पास अवैध शराब बिक्री कर रहे महेश सिन्हा पिता स्व० किशन सिन्हा उम्र 55 साल निवासी चिखली चांदनी चौक राजनांदगांव के पास से 22 पौवा गोवा स्पेशल अंग्रेजी शराब मात्रा 3960 एमएल कीमती 2640 रूपये, कुल मात्रा 10.950 एमएल को आरोपीगण से जप्त कर धारा 34(ए) आबकारी एक्ट कायम किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी शक्ति सिंह, प्र०आर० 727 सुनील कुमार, आर 1439 गिरजाशंकर देवांगन, आर० 1224 राजकुमार बंजारा, आर0 267 चंद्रशेखर प्रेमी का सराहनीय योगदान रहा है।