back to top

राजनांदगांव : शासन द्वारा कार्यालय का समय सुबह 10 बजे निर्धारित किए जाने के आदेश के परिपालन में अपर कलेक्टर ने कार्यालयों का किया निरीक्षण…

कार्यालय में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को जारी किया कारण बताओ नोटिस
राजनांदगांव 10 फरवरी 2022। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कार्यालय का समय सुबह 10 बजे निर्धारित किए जाने के आदेश के परिपालन में आज कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय ने कलेक्टोरेट स्थित सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।


अपर कलेक्टर श्री मारकण्डेय ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को समय पर कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक कार्यालय शासकीय कार्य के संपादन के लिए खुले रहेंगे। अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए सभी सुबह 10 बजे निर्धारित समय में कार्यालय में उपस्थित रहें। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री इंदिरा देवहारी, डिप्टी कलेक्टर श्री खेमलाल वर्मा साथ रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page