back to top

राजनांदगांव : पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा डायल-112 की ली गई समीक्षा मीटिंग…

🔹 सराहनीय कार्य करने वाले 09 पुलिस कर्मचारी एवं चालकों को प्रमाण-पत्र प्रदाय किया गया।
🔹 पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी के दौरान नशे का सेवन न करने हेतु दिये कडे़ निर्देश।
🔹 समय सीमा मे इवेंट पर करे कार्यवाही ।
🔹 महिला बच्चो एवं बुजुर्गो के इवेंट को अतिसंवेदनशीलता से लेने हेतु दिये निर्देश।
🔹 अनुशासनहीनता बर्दाश्त नही किया जावेगा।
🔹 ईआरव्ही मे तैनात कर्मचारियो को रिस्पांस टाईम में सुधार करने के संबध में दिशा निर्देश दिया गया।
🔹 संदिग्ध परिस्थितियो मे महिलाओं को आपातकालिन सेवा देने के साथ उन्हे सुरक्षित स्थान पहुॅचाने हेतु दिये निर्देश।

Advertisements

राजनांदगांव – पुलिस अधीक्षक राजनांदगॉव संतोष सिंह के निर्देशन में जिला नोडल अधिकारी डायल-112 अति0 पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र ठाकुर के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज दिनांक 11.02.2022 को जिला राजनांदगॉव के 19 थाना मे संचालित डायल-112 ईआरव्ही मे तैनात पुलिस कर्मचारी व चालको का मीटिंग लिया जाकर निर्देशित किया गया कि सभी अपने निर्धारित स्थान पर ही रहेंगे, इवेंट हेतु काल आने पर तत्काल रवाना होने एवं समय सीमा के भीतर उपस्थित होकर पिड़ितों को सहायता मुहैया कराने तथा जब कोई इवेंट न हो तब पुरे टाईम वाहन में ही बैठे न रह कर अपने आसपास में हो रही गतिविधिवियों पर नजर रखेंगे ।

साथ ही यदि कोई गंभीर घटना होता है तो उसकी सूचना संबंधित थाना प्रभारी को तत्काल देने एवं साफसुधरी वेशभुषा में रहने, लोगो से अच्छा व्यवहार बनाये रखने एवं महिला, बुजुर्ग व बच्चो से संबंधित इवेंट प्राप्त होने हर संभंव आपातकालिन सहायता पहुॅचाने, ईआरव्ही मे तैनात सभी कर्मचारियो को प्राथमिक उपचार के संबंध मे जानकारी रखने तथा इस संबंध मे प्रशिक्षण प्राप्त करने, आम जनता द्वारा फर्जी कॉल करने पर फर्जी काल करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने एवं ईआरव्ही मे तैनात कर्मचारियां द्वारा डयूटी के दौरान किसी प्रकार का नशा आदि सेवन नही करने के निर्देश दिये गये

साथ ही जब किसी पिड़ित का सहायता हेतु काल आता है तब उससे शालिनता पूर्वक बात करने हेतु दिशा निर्देश दिये गये। उक्त मीटिंग मे प्रशिक्षु आई.पी.एस. मयंक सिंह गुर्जर, डीपीसीआर प्रभारी निरीक्षक कृष्णाचंद मोहले, आर0 1656 चन्द्र शेखर सिंह, एबीपी के डिस्ट्रीक मैनेजर शत्रुहन साहू ,टीपीएल के डिस्ट्रीक मैनेजर नरेन्द्र चन्द्रवांशी , उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page