back to top

VISION TIMES : शिवांग चंद्राकर हत्याकांड मामले का खुलासा ,तीन दोस्त ही निकले हत्या के आरोपी…

दुर्ग जिले के चंदखुरी निवासी इंजीनियर शिवांग चंद्राकर हत्याकांड मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। मामले में दुर्ग आईजी ओपी पाल ने खुलासा करते हुए बताया कि शिवांग की हत्या उनके ही तीन दोस्तों ने किया है।

उन्होंने यह भी बताया कि हत्या आपसी रंजिश के चलते की गई थी। बता दें कि मामले में दो माह बाद पुलिस ने खुलासा किया है। बता दें कि बीते छह दिसंबर की शाम को शिवांग चंद्राकर लापता हो गया था। इसके बाद पांच जनवरी को चंदखुरी में ही अलग-अलग टुकड़ों में नर कंकाल मिला था।

पुलिस ने डीएनए मिलान के लिए शिवांग के माता-पिता का ब्लड सैंपल भेजा था, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद कनफर्म हो गया था कि जो नर कंकाल मिले हैं वो शिवांग के ही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page