back to top

VISION TIMES : 5 साल की बच्ची से बलात्कर मामले मे आरोपी को मिली 20 साल की सजा…

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में त्वरित न्याय की मिसाल पेश की गई है। एक पांच साल की मासूम बच्ची से रेप के मामले में बालोद पुलिस ने 48 घंटे में ही न्यायालय में अभियोग पत्र पेश किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की गई। आरोपी राजकुमार सलाम को 87 दिन में ही कोर्ट ने 20 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

Advertisements

बालोद पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 25 नवंबर 2021 को बालोद थाना क्षेत्र के गांव की एक महिला ने अपनी पांच साल की मासूम बच्ची के साथ अनाचार की रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। चंद घंटों में विवेचना पूर्ण कर पुलिस ने महज 48 घंटे में ही न्यायालय में अभियोग पत्र पेश किया।

Advertisements

You cannot copy content of this page