राजनांदगांव : सट्टे जुएं के ऊपर हो रही लगातार कार्यवाही, एक आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव – थाना छुईखदान क्षेत्र अंतर्गत पुलिस अधीक्षक राजनंदगांव संतोष सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दिनेश सिन्हा के मार्गदर्शन में लगातार जुए सट्टे के ऊपर चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 2-3-2022 को छुईखदान थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकरी पारा के चंद्राकर कुंभकार को सट्टा पट्टी लिखते गिरफ्तार किया गया।

जिसके पास से एक डॉट पेन दो सट्टा पट्टी एवं ₹840 नगद जप्त किया गया उक्त आरोपी के खिलाफ जुआ एक्ट की कार्रवाई की गई एवं धारा 151 जा,फौ, के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय पेश किया गया ।