राजनांदगांव : अवैध शराब बिक्री व अवैध शराब परिवहन करने वाले शराब कोचियों पर थाना गैंदाटोला पुलिस की मुहिम जारी, 2 आरोपी गिरफ्तार…

-मोटर साइकिल में शराब का परिवहन करते 02आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


आरोपियों के कब्जे से एक सफेद रंग की बोरी में रखे 50पौवा देशी दारू संत्री महाराष्ट्र निर्मित कुल जुमला 9.000 बल्क लीटर कीमती 3000/रुपये एवं मोटर साइकिल पैशन प्रो बिना नम्बरी कीमती 35000/रुपये ,कुल जुमला 38000/रुपये


आबकारी के दो अन्य प्रकरणों 2 अन्य आरोपी भी गिरफ्तार।

राजनांदगांव – पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर पुपलेश कुमार व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अम्बागढ़ चौकी अर्जुन कुर्रे के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी गैंदाटोला निरीक्षक अमृत लाल साहू के नेतृत्व में पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन, अवैध शराब बिक्री करने वाले कोचियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी है।

इसी क्रम में दिनाँक 11.03.2022को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि दो व्यक्ति एक बिना नम्बरी मोटर साईकिल से सफेद बोरी में शराब लेकर टीपानगढ़ की ओर से आ रहे हैं, कि सूचना तस्दीक हेतु हमराह स्टाफ एवं गवाहों के घटना स्थल ग्राम रामतरई तिराहा के पास जाकर रेड कार्यवाही किया गया,छुरियाडोंगरी की ओर से आ रहे बिना नम्बरी मोटर साइकिल को रोककर पूछताछ किया गया ,चालक अपना नाम सूरज लाल सलामे पिता नारायण सलामे उम्र 28वर्ष साकिन ग्राम रामतराई एवं पीछे बैठे गैंदलाल हुन्डरे पिता प्रेमलाल हुन्डरे उम्र 40 वर्ष ग्राम पथराटोला का होना बताए जो मोटर साइकिल में एक सफेद प्लास्टिक बोरी रखा था जिसे गवाहों के समक्ष चेक करने पर उसके अंदर 50 पौवा देशी दारू 7 स्टार टाइगर ब्रांड संत्रा महाराष्ट्र निर्मित प्रत्येक में 180 एम. एल. भरी हुई शीलबंद हालत में जुमला 9.000 बल्क लीटर कीमती 3000 रुपये का रखा मिला उक्त शराब एवं बिना नम्बरी मोटर साइकिल पैशन प्रो कीमती 35000/रुपये जुमला कीमती 38000/ रुपये को जप्त किया गया।

आरोपियों का कृत्य धारा 34(2)आबकारी अधिनियम का पाए जाने से थाना गैंदाटोला में अपराध क्र 26/2022 धारा 34(2)आबकारी अधिनियम कायम कर आरोपीगण सूरज लाल सलामे पिता नारायण सलामे उम्र 28 वर्ष साकिन ग्राम रामतराई, एवं गैंदलाल पिता प्रेमलाल हुन्डरे उम्र 40वर्ष, ग्राम पथराटोला, दोनों थाना गैंदाटोला जिला राजनांदगांव को विधिवत गिरफ्तार कर दिनाँक 11.03.2022को माननीय न्यायालय पेश कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया,इसी प्रकार आबकारी अधिनियम के अन्य कार्यवाहियों में (1)आरोपी सालिक राम पाल पिता आनंदराम पाल उम्र 30 वर्ष साकिन गहिराभेंडी थाना गैंदाटोला के कब्जे से 22 पौवा देशी दारू महाराष्ट्र निर्मित को जप्त कर अपराध क्र27/22 धारा 34(1)एवं (2)आरोपी रितु राज पिता महेंद्र सिंह निषाद उम्र 25 वर्ष साकिन लमती थाना मोहला के कब्जे से 20 पौवा देशी दारू महाराष्ट्र निर्मित 7 स्टार टाइगर संत्रा को जप्त कर अपराध क्रमांक 28/22 धारा 34(1) आबकारी अधिनियम कायम कर कार्यवाही की गई है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अमृत लाल साहू थाना प्रभारी गैंदाटोला, स.उ.नि.एस. एल. कंवर, प्र.आर. चंद्रेश सिन्हा, प्र.आर. केदार चंद्रवंशी, आर.हिरेन्द्र देशमुख,याशु कंवर, हिरम चंद्रवंशी ,मनोज टंडन ,बाल्मीकि खरे, श्रवण पैकरा एवं थाना स्टाफ की भूमिका महत्वपूर्ण रही।